ब्रेकिंग
नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीTRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकनेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीTRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजक

Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, वाहन चालक फरार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पिरौंधा में NH-27 पर अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को रौंदा। मो. हुसैन (35) और रेहान (13) की मौत। बेनीबाद थाना क्षेत्र पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके में मंगलवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंधा गांव के पास एनएच-27 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। रात करीब नौ बजे की ये घटना इतनी भयावह थी कि मो. हुसैन (35) और उनका 13 साल का बेटा मो. रेहान मौके पर ही दम तोड़ दिए।


दोनों कांटा चौक से बेनीबाद लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया और सड़क पर सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोग कहते हैं कि हाईवे पर रात के समय ऐसी लापरवाही आम है और कई जिंदगियां इस वजह से ख़त्म हो रहीं।


जानकारी के मुताबिक हुसैन बेनीबाद में दर्जी का काम करते थे। दुकान बंद कर वह बेटे के साथ बाइक पर घर जा रहे थे, तभी ये विपत्ति आ गई। रेहान अभी बच्चा था, वह स्कूल जाता था और अभी उसकी पिता का सहारा बनने की उम्र भी नहीं आई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन टूट गए हैं। दरभंगा का मूल निवासी ये परिवार सालों पहले मुजफ्फरपुर में बस गया था।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम होगा। थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एफआईआर दर्ज हो चुकी है और चालक को जल्द पकड़ लेंगे।