ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

Bihar News: बिहार में परिवहन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, दो दारोगा और चालक घायल

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय में वाहन जांच के दौरान ग्रामीणों ने परिवहन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। दो दारोगा और चालक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में हेरूदियारा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर शाम वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवहन दारोगा राज कुमार, महिला दारोगा रिया कुमारी और चालक गुड्डू कुमार घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की टीम लखीसराय की ओर से आ रहे एक बालू लदे हाइवा की जांच कर रही थी। हाइवा में ओवरलोडिंग, चालान की कमी और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने के कारण टीम जुर्माना लगा रही थी। तभी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस कुछ लोग वहां जमा हो गए और अचानक टीम पर हमला कर दिया। हमले में चालक गुड्डू कुमार की दाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गईं, राज कुमार की पीठ पर लाठी के प्रहार से जख्म हो गए और रिया कुमारी आंशिक रूप से घायल हुईं हैं।


जिसके बाद परिवहन विभाग की टीम किसी तरह मौके पर से बचकर निकली और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


जिला परिवहन पदाधिकारी एसके अलबेला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमलावरों की पहचान कर सफियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने घायलों के इलाज को प्राथमिकता बताया और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज