ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

Bihar News: फर्स्ट बिहार की ख़बर का असर, SP ने महिला दारोगा को किया सस्पेंड, वर्दी पहने ऑन ड्यूटी रील्स बनाने का वीडियो हुआ था वायरल

Bihar News: मोतिहारी में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। ऑन ड्यूटी वर्दी पहने रील्स बनाने के मामले में महिला दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

Bihar News
फर्स्ट बिहार की ख़बर का असर
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। ऑन ड्यूटी वर्दी पहने रील्स बनाने के मामले में महिला दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। महिला दारोगा का वर्दी पहने रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एसपी तक यह मामला पहुंचा।


मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीर मानते हुए फौरन कार्रवाई की। एसपी ने रील्स बनाने वाली महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि वर्दी में रील्स बनाने की इजाजत नहीं है, साथ ही ऑन ड्यूटी मोबाइल यूज करने के साथ सोशल मीडिया चलाने पर भी पांबदी है। 


आपको बता दें कि पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में पोस्टेड महिला दारोगा का वर्दी पहने ऑन ड्यूटी रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  मैडम को रील्स बनाने का इतना शौक है कि आए दिन वो पुलिस यूनिफॉर्म में कई सारे रील्स बनाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल ये खड़ा हुआ था कि आखिर इस तरह से पुलिस क्राइम को कैसे कंट्रोल करेगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता