ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

Bihar News: बिहार में पूर्व वार्ड सदस्य के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की हालत गंभीर

Bihar News: छपरा के मढ़ौरा में गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग झुलसकर घायल, 6 की हालत गंभीर बताई जा रही। मिर्जापुर बाजिदभोरहा गांव में हुआ हादसा..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजिदभोरहा गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जोरदार धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियां हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है।


यह घटना पूर्व वार्ड सदस्य राजकिशोर राय के घर में हुई। उनके पुत्र बबलू राय सिलेंडर लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया। हादसे में बबलू राय, उमाशंकर प्रसाद, आशा देवी समेत 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


सूचना मिलते ही एसडीपीओ नरेश पासवान और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।  


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह