ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

Bihar News: व्यवसायी के घर में डकैती की कोशिश पड़ी भारी, एक डकैत की गोली लगने से मौत

Bihar News: मधुबनी के सहूरिया गांव में व्यवसायी राजकुमार साहू के घर डकैती के दौरान परिजनों से संघर्ष में एक डकैत की गोली लगने से मौत। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहूरिया गांव में व्यवसायी राजकुमार साहू के घर डकैती के दौरान परिजनों से संघर्ष में एक डकैत की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और डकैत की शिनाख्त के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना बुधवार देर रात मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहूरिया गांव में हुई है। डकैतों ने व्यवसायी राजकुमार साहू के घर में डकैती की कोशिश की थी। इस दौरान गृहस्वामी और उनके परिजनों के साथ डकैतों का संघर्ष हुआ, जिसमें एक डकैत को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत डकैत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक डकैत की शिनाख्त करने में जुटी है। डकैती की इस घटना से सहूरिया और आसपास के क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले की विस्तृत छानबीन कर रहे हैं। पुलिस डकैती के उद्देश्य, अन्य संलिप्त अपराधियों और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी