ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा; एक की मौत, कई घायल

Bihar News: लखीसराय के बालगुदर गांव में पिकअप वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल। दो गंभीर घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। ड्राइवर फरार..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के समीप एनएच-80 पर एक पिकअप वाहन के पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।


यह हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन दलसिंहसराय से परवल लादकर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघड़ा चंद्र टोला जा रहा था। बालगुदर गांव के पास एक अन्य वाहन को चकमा देने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान ध्रुव महतो के 50 वर्षीय पुत्र मुसहरू महतो के रूप में हुई है। घायलों में 50 वर्षीय सुरेंद्र महतो और 55 वर्षीय वाल्मीकि महतो भी शामिल हैं, वे गंभीर रूप से घायल हैं।


घायल कटिमन महतो ने बताया कि वह ड्राइवर के बगल में बैठे थे, जबकि मृतक और अन्य दो घायल पिकअप की छत पर थे। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है।  


रिपोर्टर: सुनील कुमार