ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: सहरसा में कोसी का तांडव जारी, कई घर नदी में विलीन

Bihar News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में कोसी नदी का कटाव हुआ तेज, घोघसम गांव में कई घर नदी में हुए विलीन। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कटाव निरोधी कार्य की मांग की है।

Bihar News
सहरसा में कोसी का तांडव
© रिपोर्टर , Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम गांव में कोसी नदी ने मानसून की शुरुआत के साथ ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोसी के कटाव ने गांव के 40 से अधिक घरों को प्रभावित किया है, जिनमें से कई घर तो नदी में विलीन हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।


ज्ञात हो कि कोसी नदी का जलस्तर 1 जुलाई से ही बढ़ रहा है। जिसके कारण सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल और उत्तर बिहार में लगातार बारिश ने स्थिति को और भी गंभीर कर दिया है। घोघसम गांव के लोग डरे-सहमे हैं और प्रशासन से तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पिछले साल कटावरोधी कार्यों ने गांव को कुछ हद तक बचाया था, लेकिन इस बार फिर से खतरा बढ़ गया है।


जल संसाधन विभाग के अनुसार कोसी नदी का जलस्तर सहरसा में खतरे के निशान के करीब है और बक्सर, पटना तथा भागलपुर में गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। कोसी बैराज के 56 में से कई गेट खोले गए हैं, जिससे जलस्तर और बढ़ा है। घोघसम में कटाव के कारण फसलों और घरों को भारी नुकसान हुआ है और ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से समय पर सहायता नहीं मिल रही है। पिछले साल भी सहरसा के असई गांव में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।


सिमरी बख्तियारपुर के 57 गांवों में से कई घोघसम और कोसी तटबंधों के बीच बसे हैं। यहां हर साल बाढ़ और कटाव का खतरा रहता है। 2008 में कोसी की बाढ़ ने सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और अररिया जैसे जिलों में 27 लाख लोगों को प्रभावित किया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि कटाव निरोधी बांधों को मजबूत किया जाए और प्रभावित परिवारों को पुनर्वास और मुआवजा भी दिया जाए।


रिपोर्ट: रितेश