ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: दियारा का दुर्दांत अपराधी गिरफ्तार, इस जिले के मंदिर से पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में दबोचा

Bihar News: कटिहार जिले के दियारा इलाके में इस अपराधी की दहशत इस कदर थी कि कई किसान इसे टैक्स तक दिया करते थे और कभी इस बात की शिकायत दर्ज नहीं कराते थे कि वे इस तरह से खौफ में जीने को मजबूर हैं. लेकिन कहते हैं न कि एक न एक दिन पाप का घड़ा भरता है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के जारलाही दियारा में जनवरी के महीने में दो गैंग में जबरदस्त गोलिबारी हुई थी, जिसको लेकर वहां के किसानो द्वारा गिरोह के सरगना विपिन यादव के खिलाफ कुर्सेला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था, इसके बाद कटिहार पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से लगातार इस कुख्यात विपिन यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही थी, पुलिस को अपने अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि अपराधी विपिन यादव लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में एक मंदिर में रह रहा है.


जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम ने वहां से विपिन यादव को गिरफ्तार किया, इस दौरान किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगने दी गई कि कटिहार पुलिस इस तरह की कोई कार्रवाई करने जा रही है. गिरफ्तार विपिन यादव की निशानदेही पर गैंगवार में प्रयोग किए गए हथियार भी पुलिस ने कटरिया के दियारा से बरामद कर लिया है. 


बताते चलें कि पूर्व में विपिन यादव गिरोह के अन्य कई अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, कटिहार एसपी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि विपिन यादव दियारा इलाके का कुख्यात अपराधी था, जो किसानो से लेवी तो वसूलता ही था पर इसके साथ-साथ वह दियारा इलाके के किसानो की फसल पर भी बुरी नजर रखता था, इसकी गिरफ़्तारी से दियारा इलाके के किसानो के साथ-साथ पुलिस महकमें ने भी राहत की सांस ली हैं, बताया जाता है कि विपिन यादव के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी के लगभग दर्ज़नो मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.


कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें