ब्रेकिंग
शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें

Bihar News: बिहार में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस को चकमा देने में कामयाब

Bihar News: कैमूर के रामगढ़ में पुलिस की छापेमारी, दो अवैध राइफल और कारतूस बरामद। सुजीत यादव गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी अजीत यादव फरार होने में कामयाब..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैमूर पुलिस के विशेष सर्च अभियान में चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में छापेमारी की गई। जहां पुलिस ने दो अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अजीत यादव फरार हो गया।


गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती के नेतृत्व में देर रात यह छापेमारी की गई थी। पुलिस को देखते ही अजीत यादव मौके से भाग निकला, लेकिन उसके भाई सुजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके घर से एक एक-नाली राइफल, एक दो-नाली राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।


अजीत यादव हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और उसके खिलाफ हत्या, लूट व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही है। चुनाव के चलते क्षेत्र में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।  


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुन