ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

Bihar News: DM कार्यालय में महिला ने पति और बहू को जमकर पीटा, तमाशबीन बने रहे कर्मचारी

Bihar News: जहानाबाद डीएम कार्यालय में जमीनी विवाद को सुलझाने आए परिवार में जमकर हुई मारपीट। महिला ने पति और बहू को पीटा, कर्मचारी देखते रहे तमाशा...

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद के डीएम कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय भयंकर अफरा-तफरी मच गई जब जमीनी विवाद को सुलझाने आए एक परिवार ने आपस में ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टेनी बिगहा गांव की एक महिला ने अपने पति और बहू की जमकर पिटाई कर दी, जबकि वहां कार्यालय के कर्मचारी तमाशबीन बने रहे और उनमें से कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।


जानकारी के अनुसार, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव का एक परिवार जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए डीएम कार्यालय के भू अर्जन विभाग पहुंचा था। जिसमें महिला, उसका पति, बेटा और बहू शामिल थे, महिला का आरोप है कि उसका पति धीरे-धीरे सारी जमीन एक बेटे और उसकी बहू के नाम लिख रहा है, जबकि दूसरे बेटे को कुछ नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कार्यालय परिसर में ही महिला ने अपने पति और बहू की पिटाई शुरू कर दी।


इस घटना के दौरान कार्यालय के कर्मचारी बाहर निकलकर मारपीट का तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। आज के समय में ऐसे दृश्य विचलित तो करते ही हैं मगर सच्चाई यह भी है कि संपत्ति के चक्कर में इंसान काफी गिर चुका है और उसे अब सही और गलत का भी बोध नहीं रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


रिपोर्टर: अजीत कुमार