ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

Bihar News: बिहार में यहां पुल धंसने से ग्रामीणों में आक्रोश, 2 वर्ष से ख़राब हालत के बावजूद नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था

Bihar News: जमुई के झाझा में उलई नदी पर बना जर्जर बरमसिया पुल मूसलधार बारिश में धंसा। दो साल से खराब हालत के बावजूद कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं। ग्रामीणों में आक्रोश।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के झाझा में उलई नदी पर बना बरमसिया पुल बीते 24 घंटों की मूसलधार बारिश के कारण पूरी तरह धंस गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया। यह पुल पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में था और प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसका उपयोग करते थे। पुल के धंसने से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और दैनिक यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।


स्थानीय लोगों ने विगत दो वर्षों से नए पुल के निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किए और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने 8 जुलाई को नए पुल का शिलान्यास भी किया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की थी कि नए पुल के निर्माण तक जर्जर पुल की मरम्मत या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। हालांकि, प्रशासन ने न तो पुल की मरम्मत की और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की।


पुल के धंसने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे प्रशासन से तत्काल राहत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह