ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Bihar News: जमुई में देवघर से लौट रही महिला कांवरिया से दुष्कर्म की कोशिश, मुश्किल से बचाई जान

Bihar News: जमुई के चकाई में कांवरिया सेवा शिविर में औरंगाबाद की एक महिला कांवरिया से दुष्कर्म की कोशिश। महिला ने दांत काटकर अपनी जान बचाई। चकाई थाना पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी फरार..

Bihar News
महिला कांवरिया से दुष्कर्म की कोशिश
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के चकाई प्रखंड में देवघर से पूजा कर लौट रही एक महिला कांवरिया के साथ कांवरिया सेवा शिविर में दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता औरंगाबाद जिले की रहने वाली है। महिला ने आरोपी को दांत काटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के एक गांव से 60 कांवरियों का जत्था एक सप्ताह पहले देवघर पूजा के लिए निकला था। मंगलवार देर रात पूजा के बाद सभी कांवरिया अपने घर लौट रहे थे। रात अधिक होने के कारण वे चकाई प्रखंड के अंबेडकर भवन में बने कांवरिया सेवा शिविर में रुके। इस दौरान कुछ महिलाएं शौच के लिए गईं, तभी शराब के नशे में धुत एक बदमाश ने एक महिला कांवरिया के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


महिला ने शोर मचाया और आरोपी को दांत काटकर भागने में सफल रही। शोर सुनकर अन्य कांवरिया मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। चकाई थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से कांवरियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग शिविरों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह