ब्रेकिंग
Bihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नाम

Bihar News: शनिवार को इस रेलखंड पर 7 घंटे का मेगा ब्लॉक, 10 ट्रेनें रद्द, कई रिशेड्यूल

Bihar News: जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सब-वे निर्माण के लिए 10 मई को 7 घंटे का मेगा ब्लॉक रहने वाला है। 10 पैसेंजर ट्रेनें हुईं रद्द, पटना-दुमका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रिशेड्यूल।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्व रेलवे के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 10 मई 2025 को मसूदन और अभयपुर स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 23 पर सब-वे निर्माण के लिए सुबह 7:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक 7 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस यातायात और पावर ब्लॉक के चलते मुंगेर और लखीसराय जिलों में रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। खबरों के मुताबिक 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि पटना-दुमका एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन भी होगा। 


रद्द होने वाली ट्रेनों में 9 मई को गया-जमालपुर पैसेंजर (56616) और जमालपुर-सहरसा पैसेंजर (05510) शामिल हैं। 10 मई को जमालपुर-किऊल पैसेंजर (53479, 73421, 63423), किऊल-जमालपुर पैसेंजर (53480, 73422, 63424), और सहरसा-जमालपुर पैसेंजर (05509, 05510) भी रद्द रहेंगी। रिशेड्यूल ट्रेनों में 9 मई को कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल (15658) 4.5 घंटे और आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ (22406) 4 घंटे देरी से चलेगी।


वहीं, 10 मई को पटना-दुमका एक्सप्रेस (13334) और दुमका-पटना एक्सप्रेस (13333) 5 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (12367, 22405) 3-4 घंटे, और गया-जमालपुर पैसेंजर (53404) 4 घंटे देरी से चलेगी। उधर आंशिक समापन वाली ट्रेनों में मालदा टाउन-किऊल-मालदा टाउन (13409/10) 10 मई को जमालपुर में समाप्त होकर वहीं से वापस चलेगी। गोड्डा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस किऊल पर समाप्त होगी और वहीं से फिर शुरू होगी। साहिबगंज-जमालपुर मेमू ट्रेन केवल भागलपुर तक ही चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी और स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं।