ब्रेकिंग
नेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमारदर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत, पहाड़ से टूटकर टाटा सूमो पर गिरा चट्टान का बड़ा हिस्साफ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार का गठन: विकास को लेकर पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक...बनी रणनीति छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत उठीं कई मांगेंनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमारदर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत, पहाड़ से टूटकर टाटा सूमो पर गिरा चट्टान का बड़ा हिस्साफ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार का गठन: विकास को लेकर पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक...बनी रणनीति छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत उठीं कई मांगें

Bihar News: मुंगेर में युवक और युवती ने उठा लिया बड़ा कदम, परिजनों के बीच मचा कोहराम

MUNGER: मुंगेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो आत्महत्या के मामले सामने आए हैं, जिनमें एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इन घटनाओं

 Bihar News: मुंगेर में युवक और युवती ने उठा लिया बड़ा कदम, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो आत्महत्या के मामले सामने आए हैं, जिनमें एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इन घटनाओं से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी है।


पहला मामला वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मोगल बाजार का है, जहाँ स्वर्गीय धीरेंद्र प्रसाद शर्मा के पुत्र मिथुन कुमार उर्फ मिट्ठू (जो पाँच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे) ने पंखे में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, मिथुन कल ही रेलवे की परीक्षा देकर लौटा था। उनके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। आज जब उन्हें चाय के लिए उठाया गया तो वे नहीं उठे, बाद में पता चला कि उन्होंने फांसी लगा ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


दूसरा मामला असरगंज थाना क्षेत्र के अदरास गाँव का है, जहाँ अपनी नानी के घर रह रही 20 वर्षीय युवती संगीता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में भी आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट..