ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

Bihar News: बिहार के इस जिले में हो रहे अवैध बालू खनन ने किया पुलिस की नाक में दम, सरकार को लग रहा करोड़ों के राजस्व का चूना

Bihar News: बिहार के इस जिले में सफेद बालू के काले खेल ने जिला प्रशासन को परेशान कर दिया है। गंगा में हो रहे अवैध बालू खनन और मिट्टी खनन ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात यहाँ तक पहुँच गए हैं कि छापेमारी करने गई पुलिस को भी भारी विरोध का सामना

Bihar News
अवैध बालू खनन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: मुंगेर, जहाँ गंगा का लंबा किनारा 56 किलोमीटर तक फैला हुआ है, इस जिले में एक भी सफेद बालू घाट को लाइसेंस नहीं मिला है। फिर भी इन घाटों पर बालू माफियाओं द्वारा खनन विभाग और पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं, अगर पुलिस छापेमारी करती है तो उसे स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ता है। 


ताज़ा मामले में ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन को सूचना मिली कि गंगा से अवैध बालू और मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों के जरिए ले जाया जा रहा है, जिससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसके बाद मुंगेर एसपी के निर्देश पर जब डीएसपी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरुदियारा में एक होटल के पीछे छापेमारी करने पहुँचे, तो वहाँ एक ट्रैक्टर गंगा की मिट्टी ले ईंट भट्टे को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसे खदेड़ा तो वह खेत में गाड़ी लेकर घुस गया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद कंटीले तार में ट्रैक्टर का खलासी फंस गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालाँकि, ड्राइवर भागने में सफल रहा। जब उसे गिरफ्तार कर पुलिस ले जा रही थी, तो स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहाँ जमा हो गए। 


फिर भी डीएसपी ने उसे वहाँ से पकड़कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया और बाद में थाने ले आए। यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि गंगा में अवैध बालू खनन की सूचना लगातार मिल रही है। कल्याणपुर से लेकर हेमजापुर तक बालू माफियाओं द्वारा लगातार बालू का खनन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी करना जोखिम भरा काम है, लेकिन मुंगेर पुलिस अब सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एसपी ने विस्तृत प्रतिवेदन माँगा है, और यदि किसी विभाग की संलिप्तता सामने आई तो उस पर भी कार्रवाई होगी।


मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट