ब्रेकिंग
बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित

Bihar News: हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, छात्राओं ने गंदी हरकत करने का लगाया आरोप; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा

LAKHISARAI: बिहार के लखीसराय में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। हेडमास्टर पर स्कूल की छात्राओं ने गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस बात से नाराज लोगों ने स्कूल में घुसकर

Bihar News: हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, छात्राओं ने गंदी हरकत करने का लगाया आरोप; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार के लखीसराय में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। हेडमास्टर पर स्कूल की छात्राओं ने गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस बात से नाराज लोगों ने स्कूल में घुसकर हेडमास्टर के साथ मारपीट की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, यह पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार मध्य विद्यालय की है। स्कूल के हेडमास्टर संजय कुमार पर छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजन आपे से बाहर हो गए और क्लासरूम में ही आरोपी हेडमास्टर की पिटाई कर दी।


इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग क्लासरूम में घुसकर हेडमास्टर संजय कुमार पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा रहे हैं हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 


वीडियो वायरल होने के बाद लखीसराय डीएम मिथलेश मिश्र ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने कहा है कि जांच के बाद दोषिय़ों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता