ब्रेकिंग
YouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछ

Bihar News: बिहार में साइकिल-बाइक में टक्कर के बाद जमकर मारपीट; महिला समेत 8 घायल, 13 गिरफ्तार

Bihar News: गोपालगंज के मठिया काली स्थान के पास साइकिल और बाइक की टक्कर के बाद मारपीट में 8 लोग घायल। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया..

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में साइकिल और बाइक की टक्कर के बाद उपजा विवाद मारपीट में बदल गया। इस झड़प में एक महिला समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।


यह घटना मठिया काली स्थान के पास बुधवार को हुई। जानकारी के अनुसार, एक साइकिल सवार पेंटिंग का काम कर घर लौट रहा था, उसे पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार के विरोध करने पर बाइक सवार ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।


इस झड़प में एक महिला सहित दोनों पक्षों से कुल 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।


सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि साइकिल और बाइक की टक्कर के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया। स्थिति अब सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। पुलिस क्षेत्र में कैंपिंग कर रही है ताकि आगे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा