ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Bihar News: गंगा में स्नान करने के दौरान चार लड़के डूबे, दो लापता; दो की लोगों ने बचाई जान

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी में नहाने के दौरान चार लड़के डूब गए. दो लड़कों को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो नदी में लापता हो गए हैं. गोताखोरों की मदद से दोनों को नदी में तलाश किया जा रहा है.

Bihar News
नदी में डूबे चार लड़के
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां गंगा स्नान के दौरान चार युवक डूब गए। इनमें से दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो अन्य की तलाश अभी भी जारी है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव गंगा घाट की है।


बताया जा रहा है कि चारों युवक काम करने के बाद गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि दो अन्य युवक, कुंदन कुमार और शनि कुमार, अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।


सभी युवक नयागांव थाना क्षेत्र के गौतम मोहम्मदपुर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लड़कों को नदी में तलाश कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता