ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Bihar News : स्कूल के लिए घर से निकले 3 बच्चे हुए गायब, अनहोनी की आशंका

Bihar News: बिहारशरीफ के एक गांव में स्कूल के लिए घर से निकले तीन छात्र लापता हो गये हैं। बच्चों के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों की तलाश में जुटी है।

BIHAR NEWS
घर से निकले 3 बच्चे हुए गाय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : नालंदा के बिहारशरीफ में तीन छात्र गायब हो गये हैं। स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीन छात्र अचानक गायब हो गये हैं। मामला दीपानगर थानाक्षेत्र के मघरा सराय मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र 13 जनवरी की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तब परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 


लापता बच्चों की पहचान सोहनलाल के बेटे यशराज, हरवन गुप्ता के बेटे वरुण कुमार और शम्भू रजक के बेटे साहिल कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक गायब हुए तीनों छात्र सातवीं, पांचवीं और नौवीं क्लास में पढ़ते हैं। गली में लगे सीसीटीवी में बच्चों का घर से निकलते और स्कूल जाते हुए देखा जा रहा है। 


तीनों बच्चे एक साथ मोहल्ले की गलियों से निकलते दिख रहे है। फिर एक ई-रिक्शा के पास कुछ देर आपस में बातचीत करते हैं। उसके बाद उसपर सवार हो कर एनएच-20 की ओर निकल जाते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।