ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

BIHAR NEWS : आपस में उलझे रहे थे दो गांव के फुटबॉल खिलाड़ी, मैच के बाद झड़प में दर्शक की हुई मौत

BIHAR NEWS : बिहार के औरंगाबाद में फुटबॉल मैच के बाद दोनों टीमों में झड़प हुई। जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी जो मैच देखने गया था।

BIHAR CRIME
मृतक के परिजन
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ओबरा प्रखंड के लसड़ा मोड़ स्थित मुर्गी फार्म के समीप दो गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के बेल गांव निवासी जगलाल साव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार युवक फुटबॉल मैच देखकर अपने घर लौट रहा था। दो गांव के खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद छिड़ा हुआ था। मैच के बाद दोनों तरफ से भिड़ंत हो गयी। इस झड़प में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। ओबरा प्रखंड के मलवा गांव स्थित खेल मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया थ।  इस मैच में इमामगंज और अहिरारी गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 


ऐसे में प्रिंस भी अपने गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ मलवा गांव स्थित खेल मैदान में फुटबॉल मैच देखने गया थ।  फुटबॉल मैच समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। प्रिंस भी अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान लसड़ा मोड स्थित मुर्गी फार्म के समीप किसी बात को लेकर इमामगंज और अहिरारी गांव के खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया। आवेश में दोनों गांव के खिलाड़ी एक दूसरे पर लाठी-डंडे से मारपीट के लिए उतारू हो गए। इसी दौरान दोनों गांव के खिलाड़ियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसकी चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 


इधर, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी युवक ने बताया था कि वह अपने गांव में ही होटल चलाता था। अहिरारी और इमामगंज गांव के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। मारपीट के बाद कुछ लोग इसके होटल पर चले गए थे और इसके चाचा से बहसबाजी कर रहे थे तो वहां तो उनलोगों को भगा दिया गया था. आशंका जताई जा रही है कि होटल के विवाद को लेकर भी उक्त लोगों ने इसके साथ मारपीट की। वैसे युवक के शरीर पर काफी गहरा चोट के निशान भी देखें गए हैं।