ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

BIHAR NEWS : बिहार में ट्रक और गैस टैंकर के भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल; हडकंप का माहौल

BIHAR NEWS: अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक और गैस टैंकर के भीषण टक्कर में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर ...

BIHAR NEWS
सड़क हादसा
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक और गैस टैंकर के भीषण टक्कर में बड़ा हादसा हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, कुरसेला थाना क्षेत्र एनएच सड़क पर गुरुवार के सुबह कटरिया चौक के समीप ट्रक और गैस टैंकर के भीषण टक्कर में बड़ा सड़क हादसा टल गया है। जहां गैस टैंकर पूर्णिया की ओर से आ रही थी। वहीं, गिट्टी लोड ट्रक नवगछिया की ओर से आ रही थी कटारिया चौक  के समीप दोनों में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रक एक साइड किनारे खड़ी जुगाड़ गाड़ी को ध्वस्त करते हुए मंदिर से टकरा गई। जिसमें मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 


वहीं गैस टैंकर ड्राइवर रणधीर कुमार भंडारी उम्र 42 वर्ष घर मधुबनी जिला निवासी को कुर्सेला पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं बताते चले की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लोगों को देखने की भीड़ लग गई। वही कुर्सेला पुलिस ने भी अपनी सूझबूझ से गैस टैंकर गाड़ी को हटाकर सड़क पर जाम की लंबी लगी कतार को सुचारू रूप से आगमन चालू कराया।


इधर, प्रत्यक्षदर्शी संगम बाबा ने बताया कि यह बहुत बड़ी घटना होने से ताली है घनी आबादी वाला हमारा गांव था अगर कुछ और बड़ी घटना होती तो कुछ भी हो सकता था। वहीं कुर्सेला पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर अपने कब्जे में लिया।