ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Bihar News: दिल्ली में बिहार के 28 वर्षीय युवक की मौत, यह गलती पड़ गई भारी

Bihar News: दिल्ली आनंद विहार स्टेशन के पास रेलवे इंजीनियर की कार में बिहार के जावेद का शव बरामद। दम घुटने से हुई मौत, पुलिस ने परिवार को दी सूचना..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी एक कार की पिछली सीट पर बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले 28 वर्षीय जावेद का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जावेद राजमिस्त्री का काम करते थे और बिहार जाने के लिए स्टेशन आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पूरी घटना का पता लगाया कि जावेद की मौत दम घुटने से हुई। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।


यह पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज से खुला। 31 अक्टूबर की सुबह करीब 10:49 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर गुरु प्रताप सिंह ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और बिना लॉक किए ऑफिस चले गए। करीब 11:22 बजे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे जावेद उसी कार में घुस गए और पिछली सीट पर आराम फरमाने लगे।


दोपहर करीब 1:50 बजे इंजीनियर का एक कर्मचारी लंच बॉक्स लेने आया। लंच लेने के बाद उसने कार बंद की और अनजाने में लॉक कर लगा दिया। उसे अंदर जावेद के होने का पता नहीं चला। फुटेज में दिख रहा है कि दोपहर 1:54 से 3:13 बजे तक जावेद बेचैन थे। वे दरवाजा खोलने की कोशिश करते रहे लेकिन बाहर मदद के लिए कोई नहीं था।


शाम करीब 5:34 बजे गुरु प्रताप कार लेने लौटे। उन्होंने जावेद को बेहोश पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस शाम 7:30 बजे मौके पर पहुंची। जावेद के पास उनका बैग, मोबाइल फोन और कपड़े मिले। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम से मौत का कारण दम घुटना (एस्फिक्सिएशन) बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और जावेद के परिवार को सूचना दे दी गई।