ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

Bihar News: छठ पूजा के दौरान बिहार के कई जिलों में वर्षा की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar News: छठ पूजा के दौरान बिहार में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना, IMD ने 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 20 जिलों में हो सकती है बारिश..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में महापर्व छठ की तैयारियां अपने चरम पर हैं और ऐसे में अब मौसम विभाग ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है जिसने राज्य भर के लोगों के उत्साह में खलल डालने का काम किया है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के पटना सेंटर ने 25 से 28 अक्टूबर तक राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से इन 4 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। पटना में 25 अक्टूबर को 60% हल्की वर्षा के आसार हैं, जबकि 27-28 अक्टूबर को मगर मध्यम स्तर की फुहारें गिर सकती हैं और साथ में लोगों को गरज-चमक भी झेलना होगा।


चेतावनी यह भी है कि यह वर्षा का दौर ठंड के साथ आएगा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 30 डिग्री के पास रहेगा। 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ये हवाएं ठंडक का एहसास और भी बढ़ा देंगी। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत उत्तरी और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहेंगे, जबकि दक्षिणी हिस्सों में भी बूंदें पड़ने की आशंका है।


IMD के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से यह सिस्टम मजबूत हो रहा है और यह बिहार पर भी असर डालेगा। पिछले साल भी छठ पर हल्की बूंदें गिरी थीं, लेकिन इस बार का पूर्वानुमान ज्यादा व्यापक लग रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मानसूनोत्तर मौसम का सामान्य पैटर्न है, लेकिन छठ पर्व को देखते हुए सतर्कता भी बेहद जरूरी है।


इधर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पटना के सोन नदी घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर अस्थायी छतें लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जा रहे। जिलाधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम, बिजली और पानी की व्यवस्था चेक करने का आदेश मिला है। IMD ने 29 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने के संकेत दिए हैं।