ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसम

Bihar News: अनियंत्रित बस की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

Bihar News: छपरा के करिंगा मुसेहरी में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 20 वर्षीय रवि कुमार की मौत। चालक फरार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा मुसेहरी गांव में एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान करिंगा मुसेहरी गांव निवासी विनोद महतो के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह के वक़्त की है, जब रवि घर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  


दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल रवि को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।


भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।  


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह