ब्रेकिंग
बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप

Bihar News: ससुराल से राखी देकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, बस चालक की तलाश जारी

Bihar News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में शंकर राम की सड़क दुर्घटना में मौत। ससुराल से राखी देकर लौटते समय बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी शंकर राम (45 वर्ष), स्वर्गीय विश्वनाथ राम के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। शंकर अपनी पत्नी का राखी लेकर नारायणपुर गांव स्थित ससुराल गए थे। राखी देने के बाद लौटते समय नारायणपुर के समीप मुख्य मार्ग पर एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


ससुराल वालों ने तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति और बिगड़ने पर उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। भगवान बाजार थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बस चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह