ब्रेकिंग
बिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांच

Bihar News: बिहार में रास्ते के विवाद को लेकर चाकूबाजी, एक की मौत; छह लोग गंभीर रूप से घायल

Bihar News: छपरा के दाउदपुर में रास्ते के विवाद में चाकूबाजी, विजय सिंह की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल। सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जांच जारी..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिशन टोला में रास्ते के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान विजय सिंह, स्वर्गीय माधव सिंह के पुत्र के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले में शिक्षा परियोजना में कार्यरत थे।


घायलों में जितेंद्र सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह के पुत्र अजीत सिंह, स्वर्गीय कपिल देव सिंह के पुत्र मनींद्र सिंह, स्वर्गीय शंभूनाथ सिंह के पुत्र शुभम सिंह, स्वर्गीय महादेव सिंह के पुत्र अजीत सिंह और निखिल सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, विजय सिंह और उनके परिवार का अपने पट्टीदारों के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए परिवार गांव आया था, लेकिन बातचीत के दौरान पट्टीदारों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विजय सिंह को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। घायलों के बयान के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह