ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

Bihar News: बिहार के 2 जिलों में बम की अफवाह के बाद हरकत में आई ATS, जांच के बाद 3 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के पटना और सीतामढ़ी में बम की अफवाह से हड़कंप। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर तीन गिरफ्तार, दानापुर में लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन। जानें पूरा मामला..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में पटना और सीतामढ़ी में बम की अफवाह ने प्रशासन और आम लोगों में दहशत फैला दी। सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन पर बम की खबर से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं, पटना के दानापुर में एक लावारिस बैग ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बिहार को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज कर दी गई है।


सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम हनुमान मंदिर के पास बम होने की अफवाह फैली। कुछ युवकों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि स्टेशन परिसर में बम रखा है। इस सूचना से पुलिस और रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। पटना मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर मेहसौल थाने की गश्ती टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध, बशीर, भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह अफवाह क्यों और कैसे फैलाई गई।


दूसरी ओर, पटना के दानापुर छावनी क्षेत्र में सगुना मोड़ पर रविवार दोपहर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और बिहार ATS मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की नाकेबंदी की गई और बैग को सावधानीपूर्वक पीपा पुल के पास सुनसान जगह पर ले जाया गया।


लेकिन जब बैग खोला गया, तो उसमें कपड़े और चश्मे जैसी सामान्य चीजें मिलीं, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस अब CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग को वहां किसने छोड़ा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।