ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, जेपी पथ के बाद इस NH का होगा चौड़ीकरण

Bihar News: दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ के 36 किलोमीटर विस्तार के पहले बिहटा से दानापुर वाया मनेर पुराने एनएच-30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानापुर के शाहपुर से बिहटा चौराहा तक 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई 14 मीटर करने के लिए डीपीआर तैयार कर

Bihar News
बिहटा-मनेर मार्ग को 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सरकार की ओर से राज्यवासियों को कई तोहफे दिये जा रहे हैं। नीतीश सरकार ने राज्यवासियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बिहटा से मनेर के बीच एनएच 30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क की चौड़ाई 14 मीटर की जाएगी।


दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ के 36 किलोमीटर विस्तार के पहले बिहटा से दानापुर वाया मनेर पुराना एनएच-30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानापुर के शाहपुर से बिहटा चौराहे तक 22 किलोमीटर पुराना एनएच 30 की चौड़ाई 14 मीटर करने की योजना है, जिसके लिए डीपीआर तैयार किया जा चुका है। इसके साथ ही दीघा-खगौल नहर रोड का 14 मीटर चौड़ीकरण योजना के तहत काम जल्द शुरू करने की तैयारी है।


आपको बता दें कि सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इन सड़कों के विकास का ऐलान किया था। अब सबका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। दानापुर कैंट के बाद शाहपुर से मनेर होते हुए बिहटा चौराहा तक 22 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण में लगभग 70 करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है। इस रोड का चौड़ीकरण हो जाने से बक्सर और आरा से सीधे दानापुर, दीघा और जेपी गंगा पथ से कॉन्टैक्ट आसान हो जाएगा। वहीं, दानापुर में बेली रोड से गोला रोड की चौड़ाई बढ़कर 14 मीटर करने के लिए निविदा की प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल यह सड़क 7.5 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता