ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैंबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं

Bihar News: ढाका के BJP विधायक की मांग पर नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर, लालबकेया नदी पर 72 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

Bihar News: भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने लालबकेया नदी पर बलुआ गुआबारी में पुल निर्माण कराने की मांग उठाई थी. मुख्यमंत्री ने इसकी सहमति दे दी. अब बिहार कैबिनेट से भी इसकी स्वीकृति मिल गई है.

Bihar News, bihar cabinet meeting, Lalbakeya River, mla pawan jaisawal  Nitish government, Bihar Administrative Service officer, बिहार न्यूज, पटना न्यूज
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण में थे . इस दौरान ढाका से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पवन जायसवाल ने लालबकेया नदी पर बलुआ गुआबारी के समीप पुल निर्माण कराने की मांग उठाई थी. मुख्यमंत्री ने इसकी सहमति दे दी. अब इस महत्वपूर्ण योजना पर कैबिनेट से भी मुहर लग गई है. 4 फरवरी को बिहार कैबिनेट की बैठक में पूर्वी चंपारण के लाल बकिया नदी पर बलुआ गुआबारी में उच्च स्तरीय आईसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है. 72 करोड़ 34 लाख की अनुमानित लागत पर इस पुल का निर्माण होगा.

72 करोड़ की लागत से बलुआ गुआबारी में आरसीसी पुल

पूर्वी चंपारण के लालबकेया नदी पर ढाका प्रखंड के बलुआ गुआबारी में उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण होगा . पुल की कुल लंबाई 360 मीटर होगी.पहुंच पथ की लंबाई 370 मी ,पुल की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी. यह योजना 72 करोड़ 34 लाख की होगी. पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा कराया जाएगा. इस पुल के निर्माण होने से उस इलाके में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध होगा.

2010 से पहले लालबकेया नदी पर एक भी पुल नहीं था

ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि 2010 से पहले लालबकेया नदी पर एक भी सड़क पुल नहीं था. नदी पार करने के लिए नाव ही सहारा था. 2010 में वे निर्दलीय विधायक बने. इसके बाद  2013 में लालबकेया नदी पर दो पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाई. फुलवरिया घाट और जमुआ में पुल बना. 2020-25 के कार्यकाल में उनके प्रयास से दो पुलों की स्वीकृति मिली. पहला मधु छपरा और दूसरे पुल की स्वीकृति 4 फरवरी को कैबिनेट से मिली है. पथ निर्माण विभाग ने लालबकेया नदी पर बलुआ गुआबारी मे उच्च स्तरीय आरसीसी पुल बनाने की योजना मंजूर की है. कैबिनेट से इसकी स्वीकृति मिल गई है. 72 करोड़ 34 लाख की लागत से नए पुल का निर्माण पुल निर्माण निगम के माध्यम से कराई जायेगी. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता