ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

Bihar News: मांग में सिंदूर भरते दूल्हा-दुल्हन को भागलपुर पुलिस ने पहुंचाया थाने, जमकर हुआ हंगामा

Bihar News: भागलपुर के नाथनगर में डायल 112 पुलिस ने गलत सूचना पर बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में शादी कर रहे दूल्हा-दुल्हन को थाने ले गई। परिवार वालों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में डायल 112 पुलिस गलत सूचना के आधार पर मांग में सिंदूर भर रहे दूल्हा-दुल्हन को थाने ले गई। जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से हो रही शादी रुकने से परिजनों ने थाने में हंगामा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


यह घटना गुरुवार देर रात भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में हुई है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर निवासी प्रदीप मंडल की 23 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर नया टोला निवासी मुकेश कुमार के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार का दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह हो रहा था।


इसी दौरान शादी में शामिल एक युवक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि लड़का लड़की को भगाकर लाया है और जबरन विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मांग में सिंदूर भरने की रस्म के दौरान दूल्हे को रोक दिया और दूल्हा-दुल्हन को नाथनगर थाने ले गई।


दूल्हे के पिता मुकेश मंडल ने बताया कि उनके बेटे कौशल और लक्ष्मी के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए थे। परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला और लड़की के परिवार की सहमति से मंदिर में शादी कराई जा रही थी। पुलिस के इस कदम से दोनों पक्षों के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाने में हंगामा किया। नाथनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और गलत सूचना देने वाले युवक की तलाश कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।  


रिपोर्टर: अजित कुमार, भागलपुर