ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

Bihar News: प्याज की बोरी में हो रही थी अंग्रेजी शराब की तस्करी, तस्कर फरार; पुलिस छापेमारी में जुटी

Bihar News: बेतिया के धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान प्याज की बोरी में छिपाई गई 47 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त की है। तस्कर फरार, पुलिस ने पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बगहा जिला के धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया है। धनहा-रतवल पुल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने प्याज की बोरी में छिपाकर ले जाई जा रही 47 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही, शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यूपी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाइक की तलाशी लेने पर प्याज की बोरी में छिपाई गई 47 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 


धनहा थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त शराब और बाइक के आधार पर फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार