ब्रेकिंग
बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा

Bihar News: तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, चार लोग बुरी तरह से घायल

KAIMUR: कैमूर में अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पेड़ में टकराने के बाद घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के ग्रामीणों की म

Bihar News: तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, चार लोग बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पेड़ में टकराने के बाद घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया जहां चिकित्सक की देख रेख में उपचार चल रहा है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के परसिया के पास की है।


मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी लल्लू शंकर दुबे के बेटे दीपांशु दुबे के रूप में हुई है। घायलों में भभुआ शहर के वार्ड 16 निवासी बृजेश जायसवाल के बेटे पंकज जयसवाल, दुर्गावती के पचिलखी गांव निवासी राम रतन पाल के बेटे अशोक कुमार, बहेरी गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय की पत्नी सूर्यमुखी देवी तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी सुरेश उपाध्याय के बेटा शुभम उपाध्याय शामिल है।


मृतक के भांजे मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सभी लोग मोहनिया स्टेशन से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर भभुआ के लिए आ रहे थे, तभी मोहनिया-भभुआ पथ पर परसिया के पास अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ में टकरा गई। जिसपर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता