ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: अरवल में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 12 की हालत गंभीर

ARWAL: अरवल से बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गयी जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग

Bihar News: अरवल में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 12 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARWAL: अरवल से बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गयी जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी सदर थाना के  राष्ट्रीय राजमार्ग 139 बनिया बीघा के पास यह हादसा हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गये। 


ऑटो पर एक ही परिवार के 13  लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| सभी घायलों को  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मसूदा गांव से किंजर मंदिर के पास सिंपल कुमारी की सगाई के लिए गांव के ही ऑटो से 13 लोग निकले थे। गांव के ऑटो चालक रणधीर कुमार गाड़ी चला रहा था।  जैसे ही बनिया बीघा गांव के पास पहुंचा विपरीत दिशा से चल कर आ रही एक ट्रक ने ऑटो में  जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हुई तथा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|


 घायलों को ग्रामीणों और डायल 112 की टीम की मदद से सभी  घायलों को सदर अस्पताल अरवल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन आठ लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है घायलों में पिता पुत्र बेटी मां समेत अन्य लोग शामिल है| मृतक की पत्नी कांति देवी, गुड़िया कुमारी , सिंपल कुमारी, संजय साव, सोनमती देवी, आशीष कुमार और ऑटो ड्राइवर रणधीर कुमार इन सभी अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मसूदा गांव का रहने वाला बताया जाता है तथा रेशमी कुमारी, अशोक साव, कोमल कुमारी , रोशन कुमार, रीता देवी  इन सभी औरंगाबाद जिले के  रफीगंज गांव के रहने वाले बताए जाते हैं|


 औरंगाबाद जिले के रफीगंज गांव निवासी अशोक साव अपने ससुराल मसूदा गांव निवासी मृतक सत्येंद्र साव के यहां था वह भी पूरे परिवार के साथ शामिल होने के लिए आए हुए थे | घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया | घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश, डीएसपी कृति कमल परिवहन प्राधिकारी देव ज्योति कुमार ,सदर थाना अध्यक्ष अली साबरी पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बूझाकर आवागमन सुचारू रूप से संचालित करवाया गया |


 इधर जैसे ही परिवार वालों को जानकारी मिली सदर अस्पताल में चिख पुकार मच गई सभी अपने-अपने घायलों को तलाश करने में जुट गए सगाई समारोह पालीगंज थाना क्षेत्र के पौना गांव निवासी पप्पू साव के पुत्र पिंटू के साथ संपन्न कराया जाना था और पूरी तैयारी से किंजर वर पक्ष के लोग भी कर पहुंच चुके थे। इधर पुलिस घटना के बाद ट्रक सहित ट्रक ड्राइवर एवं खलासी को हिरासत में लेकर थाने लाई है| जहां पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है |