ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar News : अब अपराधियों की खैर नहीं! DGP ने पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान

PATNA : बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। जिस कदर पिछले कुछ दिनों से अपराधिक मामले देखने को आए हैं इसको लेकर अब सूबे के डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी ने यह तय किया है अ

Bihar News : अब अपराधियों की खैर नहीं!  DGP ने पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। जिस कदर पिछले कुछ दिनों से अपराधिक मामले देखने को आए हैं इसको लेकर अब सूबे के डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी ने यह तय किया है अब वह खुद अपराधियों की क्लास लगाने निकलेंगे।


दरअसल, डीजीपी आलोक राज विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे। सबसे पहले उन जिलों का दौरा किया जाएगा जहां आपराधिक कांड अधिक हो रहे हैं।


डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को छह बिंदुओं पर विशेष तौर पर काम करने का टास्क दिया। अपराधियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्ती बरतने और आम जनता की शिकायतें सुनते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया।


इसके अलावा, विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती को लगातार सक्रिय रखने को कहा गया। पेशेवर और संगठित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ट्रायल चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने का टास्क भी पुलिस अधिकारियों को दिया गया।


इधर डीजीपी ने डीआइजी और एसपी को भी आमलोगों की शिकायतें सुनने को कहा। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।


समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आधार पर थानेदार से डीएसपी स्तर तक के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें