ब्रेकिंग
अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?

बिहार में जारी होंगे नए वोटर कार्ड, BLO को देनी होगी फोटो, निर्वाचन आयोग का नया निर्देश

बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी 01 अगस्त को जारी कर दिया गया है। अब सभी पात्र मतदाताओं को 1 सितंबर 2025 तक अपने नए फोटो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपने होंगे, ताकि उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड जारी किया जा सके।

Bihar
अब बनवाये नया वोटर कार्ड
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 अगस्त 2025 को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,712 मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।


वोटर कार्ड अपडेट: BLO को देना होगा नया फोटो

अब सभी पात्र मतदाताओं को 1 सितंबर 2025 तक अपने नए फोटो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपने होंगे, ताकि उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड जारी किया जा सके।


वोटर लिस्ट से हटे 65 लाख नाम

ड्राफ्ट लिस्ट के मुताबिक, करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें ज़्यादातर मृतक या स्थायी रूप से स्थानांतरित लोग शामिल हैं। नई सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। साथ ही, उन मतदाताओं की एक अलग सूची भी जारी की गई है जिनके नाम 24 जून की सूची में थे लेकिन 1 अगस्त की सूची से गायब हैं।


नाम कैसे जांचें?

हर नागरिक अपने EPIC नंबर के जरिए https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम देख सकता है। यदि कोई त्रुटि, चूक या नाम में गड़बड़ी है, तो क्लेम या आपत्ति दर्ज की जा सकती है।


विशेष कैंप और कार्यालय

राज्य के सभी ब्लॉक सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए गए हैं, जो 1 सितंबर 2025 तक चलेंगे। यहां नागरिक नया नाम जुड़वाने या सुधार की प्रक्रिया कर सकते हैं।


युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान

1 जुलाई से 1 अक्टूबर 2025 के बीच 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक 3,223 युवा मतदाता अपना फॉर्म और घोषणा पत्र भरकर जमा कर चुके हैं।


कोई दावा या आपत्ति नहीं

1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 2 अगस्त दोपहर 3 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की गई है।


 निगरानी में जुटे BLA

राजनीतिक दलों द्वारा नामित 1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। वे मतदाता सूची की निगरानी कर रहे हैं और जनता को जागरूक भी कर रहे हैं।

टैग्स