ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में चुनाव से पहले सभी मतदाताओं को मिलेगा नया वोटर आईडी कार्ड (EPIC), 01 सितंबर तक करना होगा यह काम

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सभी मतदाताओं को मिलेगा नया ईपिक कार्ड। 1 सितंबर 2025 तक नए फोटो और दस्तावेज देने होंगे। 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Bihar
जल्द मिलेगा नया वोटर आईडी कार्ड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चुनाव आयोग की ओर से बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का पहला चरण पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दावा और आपत्तियां ली जा रही हैं। यह प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसके बाद अगले 30 दिनों में अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी और 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक नया ईपिक कार्ड वितरण का कार्यक्रम तय नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सभी पंजीकृत मतदाताओं को नया ईपिक दिया जाएगा। इसके लिए मतदाता अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को नए फोटो और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा सकते हैं। या फिर,ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने ईपिक नंबर का उपयोग करके खुद भी फोटो और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। कई मतदाताओं को दस्तावेज दोबारा जमा करने की सूचना मिल रही है, जबकि उन्होंने पहले ही बीएलओ को डॉक्युमेंट्स दिए थे। इस वजह से मतदाताओं को दोबारा बीएलओ से संपर्क करना पड़ रहा है।


नये ईपिक में मतदाताओं को अपनी नई तस्वीर लगाने के लिए दावा एवं आपत्ति के दौरान ही एक सितंबर 2025 तक नया फोटो देना होगा। यह फोटो दस्तावेज के साथ ही बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) को उपलब्ध कराना होगा। फोटो और डॉक्यूेमेंट मिलने के बाद बीएलओ संबंधित ईपिक नंबर पर मतदाता की तस्वीर को अपलोड कर सकेंगे । मतदाता चाहे तो खुद भी ONLINE अपने ईपिक नंबर पर अपनी नई तस्वीर एवं दस्तावेज को अपलोड कर सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें