ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी

Bihar News: बिहार में बनेंगे 3.74 लाख नए राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश; इस दिन से शुरू होगा अभियान

Bihar News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बिहार में विशेष कैम्प लगाकर अनुसूचित जाति, जनजाति व महादलित परिवारों के लिए 1 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच 3.74 लाख नए राशन कार्ड बनाए। विभाग ने योग्य लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन की अपील की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य में कैम्प मोड में राशन कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में योग्य एवं वांछित लाभुकों की पहचान कर विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति तथा महादलित परिवारों के लिए राशन कार्ड बनाने हेतु कैम्प मोड में अभियान चलाया जा रहा हैं। 


डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद मे मिले राशन कार्ड के आवेदन पर तीव्रता से कार्रवाई की जा रही है। विभाग के इन प्रयासों के फलस्वरूप 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक 374757 नए राशन कार्ड का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से कुल 1376276 नए सदस्यों को इसमें जोड़ा गया है।


खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने इस अभियान में और तेज़ी लाने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग ऑनलाइ राशन कार्ड बनाने के लिए योग्य लाभार्थियों से आवेदन करने हेतु अपील कर रहा है। अब लाभार्थी https://rconline.bihar.gov.in पर आवेदन कर घर बैठे ही अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता