ब्रेकिंग
नीतीश के ट्वीट पर सम्राट चौधरी का रिप्लाई, कहा..आपके मार्गदर्शन में विकास की दिशा में बिहार निरंतर बढ़ता रहेगा‘मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घुमंतू ही मिला’, भारतीय जनता पार्टी पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंजसम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, मोकामा विधायक अनंत सिंह का आया रिएक्शन, क्या बोले छोटे सरकार?‘नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर गोडसे की विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित किया’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमलासम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, बिहार के नए CM के तौर पर कल लेंगे शपथनीतीश के ट्वीट पर सम्राट चौधरी का रिप्लाई, कहा..आपके मार्गदर्शन में विकास की दिशा में बिहार निरंतर बढ़ता रहेगा‘मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घुमंतू ही मिला’, भारतीय जनता पार्टी पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंजसम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, मोकामा विधायक अनंत सिंह का आया रिएक्शन, क्या बोले छोटे सरकार?‘नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर गोडसे की विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित किया’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमलासम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, बिहार के नए CM के तौर पर कल लेंगे शपथ

Bihar Politics : नीतीश के बाद कौन होगा JDU विधायक दल का नेता, निशांत पर संशय तो लिस्ट में इन नेताओं का नाम भी शामिल

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद राज्य को पहला BJP मुख्यमंत्री मिलने वाला है, जबकि JDU में नए नेता के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Bihar Politics : नीतीश के बाद कौन होगा JDU विधायक दल का नेता, निशांत पर संशय तो लिस्ट में इन नेताओं का नाम भी शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे Nitish Kumar अब अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार बिहार को भारतीय जनता पार्टी का पहला मुख्यमंत्री मिल सकता है, जिससे सियासी समीकरण पूरी तरह बदलने वाले हैं।


नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता को मुख्यमंत्री चुना जाएगा। वहीं, जेडीयू के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पार्टी को अब विधानसभा और विधान परिषद दोनों में अपना नया नेता चुनना होगा।


विधानसभा में जेडीयू के 85 विधायक हैं और ऐसे में विधायक दल का नेता चुनना बेहद अहम हो जाता है। इस रेस में नीतीश कुमार के बेटे निशांत तो आगे चल ही रहे हैं, लेकिन सूत्रों का यह कहना है की वह खुद अभी कोई बड़ी जबाबदेही नहीं लेना चाहते हैं वह पहले बिहार को घूम कर समझना चाहते हैं, ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री Vijay Kumar Chaudhary का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, जो नीतीश के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। इसके अलावा Shravan Kumar भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, जो लंबे समय से नीतीश के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेडीयू का नया विधायक दल नेता सिर्फ पार्टी का चेहरा ही नहीं होगा, बल्कि एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका भी निभा सकता है। यही वजह है कि इस पद के लिए अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है।


विधान परिषद में भी जेडीयू को नया नेता चुनना होगा। यहां Lalan Sarraf, Sanjay Gandhi और Neeraj Kumar जैसे नाम चर्चा में हैं। इनमें से कोई एक परिषद में जेडीयू का नेतृत्व संभाल सकता है।इसके साथ ही एनडीए में भी पदों का संतुलन साधने की तैयारी चल रही है। चीफ व्हिप और डिप्टी चीफ व्हिप के पदों में बदलाव कर भाजपा और जेडीयू के बीच संतुलन बनाया जा सकता है।


कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर रही है, जहां सत्ता का संतुलन बदलने के साथ-साथ नए चेहरे भी उभर कर सामने आएंगे। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाती है और जेडीयू अपने नए नेता के रूप में किस पर भरोसा जताती है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें