ब्रेकिंग
दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज

सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना भभदेपुर के पास हुई, जहां बदमाशों ने दिनेश यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। 


मृतक दिनेश यादव, कुख्यात अपराधी राकेश यादव का भाई था। राकेश यादव पर पुलिस ने ₹25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है और वह सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक स्थित जमीन कारोबारी पुट्टू खान हत्याकांड में फरार चल रहा है। 


घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी तथा रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।