ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: पटना से बिहार के इन जिलों के लिए चलेगी सरकारी बस, जानिए... किन रुटों पर होगा परिचालन?

Bihar News: बिहार सरकार ने 2025 में कई नए बस रूटों की शुरुआत की है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। जानें इन नए रूटों के बारे में...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बिहार में यातायात की सुविधाओं को बढ़ाने और शुलभ बनानने के लिए अबछह नये रूटों पर बसों का परिचालन शुरु करेगा। इन नए रूटों में बैरगनिया-पटना, आदापुर-पटना, बेतिया-सिवान, गहीरी-पटना, सिकटा-पटना और नरकटियागंज-पटना शामिल हैं। इन रूटों पर अभी तक निगम की बसें संचालित नहीं हो रही थीं। इससे पहले राज्य सरकार को कई जिलों से ऐसे रूटों पर बसें चलाने की मांग मिल रही थी जहाँ आवाजाही के साधनों की कमी थी।


बिहार सरकार की इस पहल के तहत कुल 30 नई बसों को राज्य परिवहन बेड़े में शामिल किया गया है। इन बसों के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (RTA) द्वारा आवश्यक परमिट भी जारी कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने जानकारी दी कि शुक्रवार की देर रात तक सभी बसें पटना से मुजफ्फरपुर डिपो पहुंच चुकी हैं और शनिवार से इनका संचालन शुरू किए जाने की पूरी तैयारी है। यह निर्णय बिहार सरकार की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


इसके अलावा BSRTC ने अन्य प्रमुख रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है, ताकि यात्रियों को भीड़-भाड़ से राहत मिल सके और समय पर सफर करने की सुविधा मिले। उन रूटों में अरेराज-मुजफ्फरपुर, अरेराज-पटना, शिवहर-पटना, पुनौली-पटना, औराई-पटना, मुजफ्फरपुर-पटना, बेतिया-पटना, पटना-नरकटियागंज, कटैया-पटना, दरौली-पटना, महराजगंज-पटना और सीतामढ़ी-पटना प्रमुख हैं।


निगम अधिकारियों के अनुसार, नई बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई हैं। इस विस्तार से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी शहरी केंद्रों से बेहतर होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में भी लोगों को फायदा पहुंचेगा।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का यह कदम राज्य में सुलभ, सुरक्षित और व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन के लिए एक मजबूत बुनियाद रखने वाला साबित हो सकता है। आने वाले समय में परिवहन विभाग अन्य जिलों में भी इस तरह के और रूट शुरू करने की योजना बना रहा है।