ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार ने बनाया रिकॉर्ड, 8436 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत पूरी

PATNA : ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में विभाग ने नया रिकॉर्ड बनाया है. बीते मार्च में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में ग्रामीण कार्य विभाग 8436 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की है. एक वित

बिहार ने बनाया रिकॉर्ड, 8436 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत पूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में विभाग ने नया रिकॉर्ड बनाया है. बीते मार्च में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में ग्रामीण कार्य विभाग 8436 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की है. एक वित्तीय वर्ष में इतनी सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी थी. विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़कों की मरम्मत के लिए बिहार ग्रामीण सड़क मरम्मत नीति का निर्माण वर्ष 2018 में हुआ है. उसी नीति के तहत पहले से बनी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत व पांच साल तक उसकी देखरेख हो रही है.


जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभागने मात्र 5906 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की थी. जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभाग ने 8436 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत करने में कामयाबी हासिल की. चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग ने इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करते हुए नौ हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों की मरम्मत करने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास जारी है.


विभाग ने कुल 2908 सड़कों का चयन मरम्मत के लिए किया था. इसके तहत 8598.02 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत होनी थी. इनमें 8436.92 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत हुई. सबसे अधिक रोहतास में 521.08 किलोमीटर और पश्चिम चम्पारण में 517.84 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत हुई है. इसके बाद सारण में 437.90किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हुई है.


अन्य जिलों में पूर्वी चम्पारण में 433.85 किलोमीटर, वैशाली में 431.76 किलोमीटर, मुजफ्फरपुर में 410.99 किलोमीटर, सीवान में 314.86 किलोमीटर, कैमूर में295.51 किलोमीटर, अररिया में 309.34 किलोमीटर, औरंगाबाद में 209.50 किलोमीटर, बांका में 303.67 किलोमीटर, जमुई में 391.26 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हुई है.

टैग्स