ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : नौकरी का झांसा देकर पैसे भी ठगे और मारपीट कर बना लिया बंधुआ मजदूर, लेकिन हो गया भंडाफोड़

AURANGABAD : औरंगाबाद शहर के ही कथरुआ गांव में नौकरी का झांसा देकर 2 लड़कों से पैसे ऐंठने और घर में बंद कर बंधुआ मजदूरों की तरह यातना देकर कार्य कराए जाने का एक सनसनीखेज मामला

बिहार : नौकरी का झांसा देकर पैसे भी ठगे और मारपीट कर बना लिया बंधुआ मजदूर, लेकिन हो गया भंडाफोड़
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद शहर के ही कथरुआ गांव में नौकरी का झांसा देकर 2 लड़कों से पैसे ऐंठने और घर में बंद कर बंधुआ मजदूरों की तरह यातना देकर कार्य कराए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को उक्त व्यक्ति के चंगुल से भाग कर दोनो लड़के अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाने एसपी से मिलने समाहरणालय पहुंचे। 


दोनों लड़कों में एक नाबालिग भी है और उनके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान देखने को मिले। बंधुआ मजदूर बनकर कार्य करने वाले दोनों लड़कों की पहचान दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कबीरचक मोहल्ला निवासी मनीष कुमार और शिव कुमार के रूप में की गई है और वे दोनों आपस में सहोदर भाई भी हैं। 


दोनों भाईयों ने बताया कि उनके गांव के बगल के गांव मिल्की निवासी आदित्य कुमार यादव द्वारा औरंगाबाद में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर झांसा देकर उनसे 10-10 हजार रुपये ठग लिए गए और यहां कथरुआ गांव लाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया और बंधक बनाकर भय तथा दबाव देकर पिछले कई महीनों से बंधुआ मजदूरी करवाया जाने लगा।


दोनों ने बताया मारपीट कर जबरन बंधक बनाकर कार्य कराने वाले आदित्य द्वारा अपने गांव के किसी भी परिवार के सदस्य से बातचीत नहीं करने दी जाती थी और जमकर मारपीट की जाती थी। किसी तरह दोनों भागकर समाहरणालय पहुंचे और एसपी कांतेश से मुलाकात कर अपनी आप बीती सुनाई। इधर, इस मामले में एसपी ने बताया कि दोनों लड़कों के साथ मारपीट की घटना भी की गई है और इनके द्वारा बताए गए व्यक्ति के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता