ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

बिहार : नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन दोस्त की मौत

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों का आंकड़ा नीचे जाने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी

बिहार :  नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन दोस्त की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों का आंकड़ा नीचे जाने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली के महुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई है।ये तीनों युवक तीसीऔता थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि, देर रात तीसीऔता थाना क्षेत्र का रहनेवाला सुमित सिंह अपने दो दोस्तों राजा और पप्पू के साथ बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें तीनो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा लेकिन इसी बीच उसने सामने एक मार्बल की दुकान में टक्कर मार दी जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 


इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन ने तीनों को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।