ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार: नदी में पलटी मजदूरों से भरी नावी, तेज धार में बह गई आधा दर्जन बाइक; बाल-बाल बची लोगों की जान

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां मजदूरों से भरी नाव सौरा नदी में पलट गई है। हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। किसी तरह से लोगों ने तैरकर

बिहार: नदी में पलटी मजदूरों से भरी नावी, तेज धार में बह गई आधा दर्जन बाइक; बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां मजदूरों से भरी नाव सौरा नदी में पलट गई है। हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। किसी तरह से लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई हालांकि इस दौरान नाव पर रखी आधा दर्जन बाइक नदी की तेज धार में बह गए। दो लोगों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के जोका जलमरई की है।


बताया जा रहा है कि पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोका जलमरई से गुजरने वाली सौरा नदी में सुबह मजदूरों को लेकर जा रही नाव पलट गई। बरसात की वजह से नदियां उफान पर हैं। नाव में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। सभी नाव से सवार होकर बेला रिकाबगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव पलट गई।


नाव में आधा दर्जन बाइक और कुछ साइकिल भी लदा था। ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें एक महिला सहित दो लोग पानी में डूबने की वजह से बेहोश हैं। जिन्हे इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल भेजा गया। बाइक और साइकिल नदी में समा गए हैं।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता