ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार : नदी से मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा, दबकर एक मजदूर की मौत; चार घायल

JEHANABAD : बिहार में अगले कुछ दिनों के बाद बालू खनन पर रोक लगने वाली है। इसके बाद से राज्य में किसी भी घाट पर बालू का खनन करना गैरकानूनी माना जाएगा और इस दौरान अरेस्ट करने वाले लो

बिहार : नदी से मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा, दबकर एक मजदूर की मौत; चार घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अगले कुछ दिनों के बाद बालू खनन पर रोक लगने वाली है। इसके बाद से राज्य में किसी भी घाट पर बालू का खनन करना गैरकानूनी माना जाएगा और इस दौरान अरेस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान भी है। इस बीच अब एक बालू खनन से जुड़ा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मिट्टी में धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में नदी से बालू निकालने के दौरान अचानक से मिट्टी में धंसने के कारण पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, केंदुई गांव निवासी लखन पासवान घर बनाने के लिए नदी से मिट्टी लेने गया था। वह ट्रैक्टर में मिट्टी भर रहा था, तभी अचानक मिट्टी धंस गई, जिसके कारण लखन पासवान के साथ ही चार पांच लोग अंदर दब गए। जिसके बाद साथ काम कर रहे मजदूर ने इस घटना की सूचना गांव के लोगों को दिया। सभी दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला। शरीर पर मिट्टी गिर जाने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना में मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। परिजन जहानाबाद जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।  ग्रामीणों का भी कहना है कि मृतक लखन पासवान काफी गरीब आदमी था अब ऐसी स्थिति में परिवार के बाकी सदस्यों का  जीवन गुजारना काफी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अगर जिला प्रशासन कुछ मदद कर दे तो इनलोगों को राहत होती।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता