ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

बिहार: नदी में डूबने से 3 किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

BHAGALPUR : भागलपुर के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के घटोरा घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई. यह दुर्घटना नदी में नहाने दौरान हुई. घटना की सूचना म

बिहार: नदी में डूबने से 3 किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के घटोरा घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई. यह दुर्घटना नदी में नहाने दौरान हुई. घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद शवों को नदी से बाहर निकला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक गंगा नदी के घटोरा घाट पर गए थे, जहां नहाने के दौरान एक किशोर का पैर अथाह जल में जाकर फिसल गया. जिसे बचाने के लिए दो किशोरों ने कोशिश की तो वो भी अथाह जल में डूबते चले गए और देखते ही देखते जल विलिन हो गए. मृतकों की पहचान सोनवर्षा के वार्ड नंबर 10 मास्को टोला निवासी मिंटू कुमर के पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार, लालू कुमर के 15 वर्षीय पुत्र सागर कुमार और उनके ही 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है. 


घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं, घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता