ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

बिहार : नदी किनारे झाड़ियों में फेंका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ता

बिहार : नदी किनारे झाड़ियों में फेंका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया। जसिके बाद जब पुलिस को इसकी सुचना मिली तो इलाके में हड़कप का माहौल बन गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, धरहरा थाना क्षेत्र के घोसी बगीचा महरना निवासी राजेन्द्र तांती की रविवार की देर रात हत्या कर दी गई । हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजकर मामले की जांच में जुटी। जिले में दो अलग अलग जगहों में  हत्या होने के बाद फिर दहला मुंगेर।


बताया जा रहा है कि,अज्ञात अपराधियों ने धरहरा थाना क्षेत्र के घोसी बगीचा महरना निवासी राजेन्द्र तांती कि हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस ने  लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कि लाश खरहा नदी के पास झाड़ियों में पड़ी है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया तो एक व्यक्ति का शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ पाया, शव को झाड़ियों से निकाल कर देखा गया तो मृतक कि पहचान घोसी बगीचा महरना निवासी 65 वर्षीय राजेन्द्र तांती के रूप में की गई।


इधर,  इस मामले में ग्रामीणों कि माने तो राजेन्द्र तांती रोज कि तरह भवानीपुर स्थित बहियार में खेत जोगने के लिए गया था पर जब वो रात में 8-9 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई परन्तु घर मे कोई मर्द नहीं होने के कारण रात में कोई उसे ढूंढने नहीं निकला और जब सुबह गांव के लोग उसे ढूंढने निकले तो राजेन्द्र तांती को खरहा नदी के पास झाड़ियों में उसे मृत पाय। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी हत्या लाठी डंडे से पीट पीटकर की गई है और लगता है इसे गोली भी मारी गई है। जबकि यह व्यक्ति बहुत ही सीधा साधा और शांत स्वभाव का है।