ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर को बड़ी सौगात, पुणे के लिए चलेगी अमृत भारत ट्रेन

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के लिए बड़ी बड़ी घोषनाएं हो रही है. अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन के घोषणा के बाद जिले से एक और अमृत भारत ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के लिए बड़ी बड़ी घोषनाएं हो रही है. अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन के घोषणा के बाद जिले से एक और अमृत भारत ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से पुणे के लिए जल्द अमृत भरात ट्रेन की घोषणा हो सकती है. इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है. 


जानकारी के मुताबिक, 05289 मुजफ्फरपुर से पुणे चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन की जगह अमृत भारत चलाई जाएगी। वहीँ, दूसरी रैक रैक स्टैंडबाई में मुजफ्फरपुर स्टेशन पर खड़ी कर रखी गई है. वह रैक 05293 मुजफ्फरपुर सिकंदराबाद को कैंसल कर मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-हैदराबाद के बीच चलेगी.


कयास लगाया जा रहा है कि इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. वाशिंग पिट को लेकर भी समस्याएं आ रही. फिलहाल जैसे-तैसे मोतिहारी वाली अमृत भारत ट्रेन की मेंटनेंस मुजफ्फरपुर में कराई जा रही है. वाशिंग पिट नहीं होने के कारण रेल कर्मियों को परेशानी हो रही. वहीं, दो अमृत भारत के परिचालन पर मेंटेनेंस को लेकर और परेशानी होगी.


दो महीना पहले एक वाशिंग पिट को सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं होने पर छोड़ दिया. अब एक सितंबर से समस्तीपुर रेल मंडल इसको लेकर रणनीति तय करेंगे, जिसके बाद इस ट्रेन का संचालन मुजफ्फरपुर से हो सकेगी. बता दें कि कोरोना काल के समय जो रात्रि को चलने वाली ट्रेनें बंद कर दी गई, उन सभी ट्रेनों के चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है. 


उस वक्त की जितनी भी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें बंद कर दी गई थी. अब फिर से नया प्रस्ताव भेजा गया है. मुजफ्फरपुर से छपरा-सिवान तथा मुजफ्फरपुर से मोतिहारी-नरकटियागंज रुट पर रात्रि को कोई ट्रेन विगत पांच वर्षों से नहीं चल रही। इसके चलते इन सब इलाके के यात्रियों को या तो पूरी रात स्टेशन पर रहना पड़ता है या फिर प्राइवेट गाड़ी से जाना पड़ रहा है.