ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar News: बिहार के मंगेर के हवेली खड़गपुर में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मंगेर के हवेली खड़गपुर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर चौक के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


घटना हवेली खड़गपुर प्रखंड के एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग स्थित रायपुर चौक की है। सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। 


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 


अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों, दुकानों और सड़क से गुजर रहे वाहनों को भी नुकसान हो सकता था। घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता