ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

9 महीने बाद खुला मासूम वीर के गायब होने का राज… सुनसान कुएं से मिला कंकाल, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। 9 महीने पहले लापता 10 वर्षीय मासूम का कंकाल एक सुनसान कुएं से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। क्या है पूरा मामला जानिए...

9 महीने बाद खुला मासूम वीर के गायब होने का राज… सुनसान कुएं से मिला कंकाल, अपहरण के बाद हत्या की आशंका
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। नौ महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुए 10 वर्षीय मासूम वीर कुमार का मामला अब खौफनाक मोड़ ले चुका है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खंडबिहारी गांव में एक सुनसान और परित्यक्त कुएं से बरामद नर कंकाल ने उस दर्दनाक सच्चाई से पर्दा उठा दिया है, जिसकी कल्पना भी परिजनों ने नहीं की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण के बाद हत्या का बताया जा रहा है।


खंडबिहारी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एक पुराने खंडहरनुमा मकान के पास स्थित कुएं तक पहुंची। संदिग्धों की निशानदेही पर कुएं का पानी निकाला गया। जैसे-जैसे पानी नीचे गया, वहां मौजूद लोगों की सांसें थमने लगीं। कुछ देर बाद कुएं से एक नर कंकाल और कपड़े बरामद हुए। कपड़ों को देखते ही परिजनों ने पहचान लिया कि यह उनके नौ महीने पहले लापता हुए बेटे वीर कुमार के ही हैं।


वीर कुमार करीब नौ महीने पहले अचानक लापता हो गया था। परिवार ने उसे खोजने के लिए हर संभव कोशिश की, रिश्तेदारों से लेकर आसपास के गांवों तक तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटे के गुम होने के बाद से परिवार हर दिन उम्मीद और दर्द के बीच जी रहा था। अब जब कंकाल बरामद हुआ, तो परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गई।


मृतक वीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां-बाप बेसुध हो गए। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सदमे में हैं। परिवार के लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर उनके मासूम बेटे के साथ इतनी बेरहमी किसने और क्यों की।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह अपहरण कर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


पुलिस के अनुसार, हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। आशंका है कि मासूम की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया और उसे भारी वस्तु के सहारे नीचे दबा दिया गया, ताकि किसी को भनक तक न लगे। यह साजिश इतनी शातिराना थी कि नौ महीने तक किसी को शक तक नहीं हुआ।


घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और कंकाल समेत अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद हत्या के तरीके और समय को लेकर और खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अब इस मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है।